Bangladesh : पुलिस के एक ऐसे मुखबिर की कहानी जिसने कई बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़वाया

Bangladesh : पुलिस के एक ऐसे मुखबिर की कहानी जिसने कई बांग्लादेशी  घुसपैठियों को पकड़वाया

 आज बात करेंगे एक ऐसी हैरतअंगेज कहानी की जिसमे प्यार भी है धोखा भी है फरेब भी है पत्नी के द्वारा दिए गये धोखे ने मुंबई के एक नवयुवक को पुलिस का मुखबिर बना दिया हलाकि उनका नाम गुप्त रखा गया है मुंबई पुलिस के इस मुखबिर ने करीब चार हजार से ज्यादा बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़वाया |

जैसा की हम सभी लोगों को पता है की अवैध  रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ पूरे देश में अभियान छिड़ा हुआ है कभी न कभी आपको न्यूज़ में सुनने को मिल जायेगा की अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे बांग्लादेशी गिरफ्तार हुए या कभी आपको ये समाचार मिल जायेगा की फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारत में कई सालों से रह रहे बांग्लादेशी गिरफ्तार हुए |

इसी क्रम में डोंगरी पुलिस को सूचना मिलती है की इलाके में अवैध रूप से बांग्लादेशी घुसपैठिए रह रहें है डोंगरी पुलिस मामले को संज्ञान में लेती है और टीम का गठन करके कल्याण,मानखुर्द,पनवेल इलाके में छापा मारती है जहा से करीब 15 बांग्लादेशी पकडे जाते है मुंबई पुलिस की ये कार्यवाही कोई पहली बार नहीं थी कुछ दिनों पहले ही मुंबई पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 200 से अधिक बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया था |

अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को पकड़ने में जितनी भूमिका मुंबई पुलिस की रही है उससे ज्यादा भूमिका उन लोगों की रही है जो लोग इन लोगों के बारे में सूचना देते है |

आज ऐसे ही मुखबिर के बारे में बतायेंगे जिसने अपनी पत्नी से धोखा खाया और उसने अपने जीवन का उद्देश्य बनाया की वह अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को हर हाल में पकड़वायेगा बेनाम मुखबिर काफी हद तक अपने इस उद्देश्य में कामयाब भी रहा 2023 तक उसने 4000 हजार से ज्यादा आवैध घुसपैठियों को पकड़वाया |

एक पत्रकार से बात करने पर मुखबिर ने बताये अपने राज :

मुखबिर ने बताया की आस पास हो रहे गलत कामों की सूचना देने का काम उन्होंने करीब 20 साल पहले शुरू किया था 2023 में उन्होंने बताया की वह ठाणे में रहकर पोल्ट्री की दुकान चलाते है उनकी पहली पत्नी सलेहा बेगम उनको धोखा देकर चली गयी वह अवसाद की स्थिति में रहने लगे |

ये भी पढ़े : Murder Case Alwar : एक ऐसी मां की कहानी जिसने अपने आशिक के साथ मिलकर कर दी चार बच्चों और पति की हत्या

बार डांसर थी सलेहा बेगम :

मुखबिर के अनुशार सलेहा बेगम एक बार में बतौर बार डांसर काम करती थी डांस बार में ही मुखबिर की पहली मुलकात होती है सलेहा बेगम ने बताया था की वह कोलकाता की रहने वाली है सलेहा से मुखबिर की मुलाकातों का सिलसिला बड़ने लगा बाद में दोनों ने निकाह कर लिया शादी के बाद मुखबिर और दो बेटिया जिसे लेकर वह कोलकाता आ गयी मुखबिर को कुछ दिनों में ये अहसास हो गया की ये कोलकाता नहीं बांग्लादेश है |

सलेहा बेगम मुखबिर को ले गयी अपने गांव :

मुखबिर के अनुशार सलेहा बेगम बांग्लादेश के सतखीरा जिले के कोलारोआ थाना के तहत आने वाले एक गांव में ले गयी सलेहा ने अपने घरवालों को बताया की उसने निकाह कर लिया है लेकिन सलेहा के परिजनों को लगा की मुखबिर हिन्दू है मुखबिर ने बार बार कहा की वह मुस्लिम है लेकिन सलेहा के परिजनों को यकीन नहीं हुआ |

धर्म की पहचान करने के लिए उतारे गये कपड़े :

मुखबिर ने बताया की बार बार बताने पर भी सलेहा बेगम के घर वाले उसे हिन्दू ही समझ रहे थे बाद में उसके कपड़े उतरवाये गये जिससे उसका खतना देखा जा सके खतना देखने के बाद भी सलेहा बेगम के परिवार वाले नहीं माने और मुखबिर को पुलिस के हवाले कर दिया |

पुलिस ने थाने में मुखबिर की जमकर पिटायी की इस बीच उनसे मिलने उसकी पत्नी सलेहा बेगम कभी नहीं आई पुलिस ने मुखबिर को छोड़ने के लिए पैसे मागें मुखबिर ने थाने से ही अपने अब्बा को फ़ोन किया उसके अब्बा ने जमीन बेंचकर पांच लाख रुपयों का इंतजाम किया मुखबिर ने बताया की थाने से छूटने के बाद वह सलेहा बेगम से मिला और उससे घर चलने को कहा लेकिन उसने आने से मना कर दिया |

मुखबिर अपनी बड़ी बेटी को लेकर वापस आया हिन्दुस्तान :

मुखबिर अपनी बड़ी बेटी को लेकर अपने मुल्क हिन्दुस्तान आ गया और उसी दिन कसम खायी की वह अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को हिन्दुस्तान में नहीं रहने देगा मुखबिर ने बताया की बांग्लादेशी अपने रहन सहन और बोलचाल से पहचान में आ जाते है उन्होंने इस बात पर जोर दिया की अवैध घुस पैठ रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की जरूरत है |


ये भी पढ़े :Ajmer Sex Scandal :1992 का अजमेर सेक्स स्कैंडल कांड जिसने पूरे देश को हिला के रख दिया निशाने पर थी सिर्फ हिन्दू लड़किया

   
और नया पुराने