Kanpur Crime : बुधवार को
दो नाबालिग बहनों के शव एक बेरी के पेड़ से लटके पाए गये थे दोनों आपस में
रिश्तेदार है दोनों लडकिया हमीरपुर जिले की रहने वाली है उनका परिवार घाटमपुर
कस्बे में एक भठ्ठे पे मजदूरी करते थे वही पर दोनों नाबालिग बहनें भी अपने परिवार
वालों के साथ मजदूरी करती थी |
मुख्य बिंदु :
- 28 फरवरी दिन बुधवार को
दो नाबालिग बहनों के शव पेड़ से लटके पाये गये |
- मृतक बहनों के पिता ने
आरोप,ईट भठ्ठे के ठेकेदार और उसके साथियों पर आरोप लगया |
- हमीरपुर जिले की रहने
वाली थी दोनों बहनें |
- पुलिस ने मृतक बहनों के
परिवारीजनों की तहरीर पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया |
अब आईये जानते है क्या है पूरा मामला :
घाटमपुर थाना क्षेत्र में
पड़ने वाले गांव में बुधवार रात दो नाबालिग बहनों के शव पेड़ से लटके पाए गये थे इस
घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गयी थी पुलिस मृतक बहनों के पिता के आरोप के आधार
पर ईट भठ्ठा ठेकेदार और उसके साथियों को गिरफ्तार किया था |
पुलिस की जांच में चला पता :
पुलिस की जांच में पता
चला की भठ्ठा ठेकेदार के लड़के और भांजे ने दोनों नाबालिग लड़कियों को पहले शराब
पिलायी फिर उसके बाद उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया ये हैवान यही नही रुके
इन्होने दोनों बहनों का वीडियो बनाया और और सबको दिखाया |
किशोरियों के घरवालों को हुयी जानकारी :
इस घटना की जानकारी जब
स्वजन को हुयी तो वो शिकायत करने अपराधियों के घरवालों के पहुचे जहा पर उनको मारा
पीटा गया और जुबान बंद रखने की धमकी दी गयी |
किशोरियों ने आहत होकर की आत्महत्या :
परिवार वालों के अनुशार
जब वो घर वापस आये तो दोनों लडकिया मानसिक तनाव में थी उनके साथ जो हुआ वो इस घटना
से बहुत आहत थी और इसी के चलते दोनों बहनों ने आत्महत्या कर ली |
किशोरियों के परिवारीजनों ने बताया की ठेकेदार रामस्वरूप उनको भठ्ठे पर काम करने के लिए लाया था नाबालिग के पिता ने आरोप लगया की रामस्वरूप के बेटे रज्जू और भांजे संजय ने मंगलवार को दोनों किशोरियों को शराब पिलायी फिर सामूहिक दुष्कर्म किया इसके बाद उनका अश्लील वीडियो भी बनाया जब वो शिकायत करने रामस्वरूप के पास गये तो रामस्वरूप और उनके साथियों ने मारपीट करके भगा दिया इसी बात से आहत होकर दोनों किशोरियों ने बुधवार की रात आत्महत्या कर ली |
घटना क्रम :
- मंगलवार को रज्जू और संजय
ने दोनों किशोरियों को शराब पिलायी और गैंगरेप किया |
- उसके बाद रज्जू और संजय
ने दोनों किशोरियों का अश्लील वीडियो भी बनाया जिसे सबको दिखाया गया |
- किशोरियों के परिवारीजन
शिकायत करने ठेकेदार के पास जाते है जहा पर उनके साथ मारपीट की जाती है |
- इसी से आहत होकर दोनों
नाबालिग बेरी के पेड़ से फंदा लगा कर आत्महत्या कर लेती है |
- ये घटना बुधवार रात को
होती है परिवारी जनों को जानकारी मिलती है तो घर में कोहराम मच जाता है |
- पुलिस मौके पर पहुचती है
और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज देती है उसके बाद किशोरियों के घरवालों के
तहरीर के आधार पर तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लेती है |
ये भी पढ़े : CRIME STORY : प्यार में पागल एक प्रेमी ने जब की एक 87 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या